
BSF ने 35.43 लाख रुपये का सोना जब्त, 4 महिला गिरफ्तार
नदिया- 12 सितंबर। बीएसएस ने तलाशी अभियान चलाकर पांच महिलाओं को सोने के आभूषणों की तस्करी के आरोप में पकड़ा है। उनके पास से 35.43 लाख रुपये का सोना जब्त किया गया है।
दक्षिण बंगाल सीमान्त के अंतर्गत जिले के सीमा चौकी गेदे स्थित भूमि कस्टम स्टेशन पर जवानों ने रविवार रात चार महिलाओं को सोने के आभूषण के साथ भारत आते समय पकड़ा। एक अन्य महिला साथी को गेदे रेलवे स्टेशन पर दबोचा। जब्त किए गए आभूषणों में आठ कड़े, सात चूड़ियां, तीन अंगूठी है। जिनका कुल वजन 696.730 ग्राम और कीमत 35 लाख 43 हजार 87 रुपए है।
महिलाओं की पहचान अल्पना मुखर्जी (50), सोनिया लाल (34), तुआ साहा (36), पूजा दत्ता (41), मुन्नी चौधरी (27) के रूप में हुई। यह सभी कोलकाता और नदिया जिले के निवासी हैं।
पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने ये सोने के आभूषण ढाका से अमित देव नामक आदमी से लिए और भारत पहुंचकर गेदे रेलवे स्टेशन पर मुन्नी चौधरी को देना था। अमित देव के निर्देशानुसार आभूषण लेने के लिए गेदे रेलवे स्टेशन पर पूजा दत्ता और अल्पना मुखर्जी का इंतजार कर रही थी। पकड़ी गयी महिलाओं को जब्त सामान के साथ कस्टम विभाग बानपुर को सौंप दिया गया।
बीएसएफ की ओर से सोमवार बताया गया कि सीमा सुरक्षा बल भारत-बंग्लादेश सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। जिसके चलते तस्करी में लिप्त लोगों को मुश्किलों का सामना करना पर रहा है जिनमें से कुछ पकड़े जा रहे है । सीमा सुरक्षा बल किसी भी सूरत में तस्करी नहीं होने देगी।



