बिहार

जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की फरियाद, दिए कार्रवाई के निर्देश

पटना- 04 जुलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘जनता के दरबार में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 89 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

सोमवार को जनता के दरबार में गोपालगंज से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि गोपालगंज बस स्टैंड के पास उसकी जमीन पर भू-माफिया ने कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर वे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मुजफ्फरपुर से आए एक फरियादी ने गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे घर के दरवाजे पर ही वर्ष 2018 में मेरे बच्चे की हत्या कर दी गई लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसी तरह से मुजफ्फरपुर के रिटायर्ड फौजी ने अपनी जमीन पर 2013 से असमाजिक तत्वों के कब्जा करने, भोजपुर जिला के एक शख्स ने महिला अंचलाधिकारी पर जमाबंदी रद्द करने और अपने एक एजेंट के जरिए पैसे की मांग करने का आरोप लगाया। वहीं सारण से आए एक फरियादी ने अपनी जमीन अधिगृहीत करने के बाद अब तक सरकारी मुआवजा का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, खान एवं भू-तत्व मंत्री जनक राम उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button