क्राइम

BIHAR:- गया में गैंगरेप के बाद 17 साल की नाबालिग युवती की बेरहमी से हत्या

गया- 17 जून। जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र से एक दिल को दहला देने वाली बड़ी वारदात सामने आई है। जहां 17 वर्षीय एक नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप करके उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

गैंगरेप के बाद युवती की हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया है। इस मामले को लेकर मृतका के पिता ने बताया हम लोग मजदूर किसान हैं। खेती बारी करने के लिए खेत से शाम करीब पांच बजे अपने घर वापस लौट रहे थे। जब शाम को वापस लौटे तो एक सुनसान घर से चिखने और चिल्लाने की आवाज आ रही थी। इसी आवाज के बाद जब हम उस घर में झांक कर देखा तो उसकी पुत्री के साथ दो युवक घिनौना काम करने के बाद उसके गले में उसके दुपट्टे से गर्दन में फंदा लगाकर खींच रहे थे। बच्ची बेसुद्ध पड़ी हुई थी। उसके बदन से कपड़े भी अलग-थलग पड़ा था।

उन्होंने कहा कि हम अपनी बच्ची को उन दरिंदों से छुड़ाने गए तो उन लोगों ने हमें भी मारपीट कर पटक कर भाग गए। इसके बाद हम जोर-जोर से आवाज लगाकर अपने परिवार और गांव के लोगों को बुलायें। उन्होंने कहा कि बेटी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।इसके बाद वें इसकी सूचना इमामगंज थाना में पुलिस को दिया।

उन्होंने कहा कि इस घटना में गांव की दो युवक शामिल है। जो उन्होंने पहले मेरी बच्ची के साथ बारी-बारी से रेप की घटना को अंजाम दिया और इसके बाद उसके गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर दी। मृतका के भाई ने बताया कि इस घटना में गांव के दो लोग हैं। दोनों ने उसकी बहन की इज्जत को लूटने के बाद बेरहमी से हत्या कर दिया ।

थानाध्यक्ष नैयर एजाज अहमद ने बताया कि यह मामला संदिग्ध है। मृतक के परिवार के अनुसार उनकी बच्ची को गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद हत्या करने की बात बताई गई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर सघन जांच करते हुए। दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया मगध मेडिकल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रहे हैं। वह इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है।गांव के लोग पूरी तरह से कुछ बताने से इंकार जा रहे हैं। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

दूसरी ओर एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि दो युवकों के खिलाफ परिजन आरोप लगा रहे हैं। एसएसपी हरप्रीत कौर के अनुसार उन्होंने एसएचओ को आरोपी युवकों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने को कहा है। फिलहाल दोनों फरार है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button