ताज़ा ख़बरें

बिहार के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट

पटना- 07 जून। बिहार में समय -समय पर मौसम में बदलावा देखा जा रहा है। राज्य में अगले 24 घंटों में भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार है। उत्तरी और पूर्वी बिहार के अधिकतर इलाकों में मंगलवार को मध्यम बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने उत्तरी और पूर्वी बिहार में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। पूर्व-उत्तर बिहार के निकट सिलीगुड़ी में मॉनसून सक्रिय है। आइएमडी के मुताबिक बिहार में मॉनसून प्रवेश की औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। सिलीगुड़ी के आसपास मॉनसून तीन दिनों से अभी स्थिर है। बिहार में मानसून 12 जून तक आने की संभावना है।

राज्य में पुरवैया की रफ्तार काफी कम होने के कारण उसका प्रभाव क्षेत्र में अभी बेहद कमजोर है। मॉनसून के प्रवेश के लिए सतह से उसकी ऊंचाई तीन किलोमीटर होनी चाहिए लेकिन बिहार की तरफ आ रही पुरवैया सतह से केवल 0.9 किलोमीटर है। इस वजह से बिहार में मॉनसून का प्रवेश देर से हो रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button