
बिहार
वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी से बाइक व 63 हजार लूटे
वैशाली- 25 मई। जिले के जन्दाहा थाना क्षेत्र के बहसी चौक से नरहरपुर जाने वाली सड़क के बहसी चौरी के पास बाइक सवार बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने जन्दाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी अभिलाष सिंह के पुत्र निलेश कुमार की सुपर स्प्लेंडर बाइक,मोबाइल और 63000रुपया नगद लूट लिए।विरोध करने पर की हवाई फायरिंग। मौके पर जन्दाहा थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम दल बल के साथ पहुंच मामले की जांच में जुटे हैं।अपराधी लूट के बाद नरहरपुर की ओर भाग निकले।अपराधी ग्लैमर गाड़ी से तीन की संख्या में थे। लूट का शिकार युवक जंदाहा थाना क्षेत्र के गराही में व्यवसाय करता है। वहीं से लौटने के दौरान यह घटना घटी।



