बिहार

MADHUBANI- हरिपुर में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

मधुबनी- 22 मई। कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर बक्सी टोल में शनिवार की शाम 70 वर्षीय बृद्ध विश्वनाथ साफी की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार की है मृतक के वधू बॉबी देवी ने पीएचसी कलुआही में बताई की शनिवार की सुबह करीब 10 बजे उसके ससुर विश्वनाथ साफी अपने दरवाजा पर बांस काट रहा था। उसी समय गांव के ही विकास ठाकुर एवं जयपाल ठाकुर दोनों काम कर रहे बुड्ढा विश्वनाथ साफी पीछे में पटाखा फोड़ दिया जिससे उसका धोती जल गया तब इसने अपने परिजनों बताया। इसके परिजनों ने दोनों व्यक्ति को इस संबंध में कहा तो ये दोनों लड़का ने विश्वनाथ साफी सहित उसके पूरे परिवार वालों के साथ मारपीट किया। इसके वाद विश्वनाथ साफी के परिजनों ने इलाज के लिए पीएचसी कलुआही ले गया एवं इलाज के बाद कलुआही थाना पर घटना के संबंध एक लिखित आवेदन दिया और आवेदन देकर अपने घर वापस आ गया। थाना से जब घर वापस आई तो अपराधियों ने छः लोगों के साथ पीड़ित के घर जाकर पुनः मारपीट करने लगा और बोला थाना तुम क्यों गई, पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट किया जिसमें विश्वान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिवार वालों ने इलाज के लिए उसे पीएचसी कलुआही ले गया। पीएचसी कलुआही के डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल मधुबनी ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद शव लेकर पुनः वापस पीएचसी कलुआही ले आया। रविवार की सुबह पीएचसी कलुआही के डॉक्टर ने इसकी सूचना कलुआही थाना को दिया, इसके बाद कलुआही थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दीया। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रभारी सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने रविवार की दोपहर मामले की जांच के लिए कलुआही थाना पहुंचे एवं थानाध्यक्ष पर विस्तृत पूछताछ किया। इसके बाद उन्होंने उक्त घटना की पुष्टि करते हुए बताया की मृतक की वधू बॉबी देवी के बयान पर विकास ठाकुर सहित छः लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथा थानाध्यक्ष को नामजद अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button