
बिहार
पूर्णिया में BDO के 4 ठिकानों पर EOU की छापेमारी
पटना- 19 मई। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने गुरुवार को पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड के बीडीओ अजय कुमार प्रिंस के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। फिलहाल टीम की कार्रवाई अभी भी जारी है।
बीडीओ के डगरुआ स्थित प्रखंड कार्यालय, पटना दानापुर स्थित डिफेंस कॉलोनी में स्थित मकान, वैशाली जिले के देसरी थाना स्थित वाजिदपुर में पैतृक आवास के साथ प. बंगाल में दालकोला स्थित मकान में ईओयू की छापेमारी चल रही है।
ईओयू के अनुसार अजय कुमार के पास आय से 229 फीसदी अधिक संपत्ति है, जिसे उन्होंने कई परिजनों के नाम कर रखा है। उनके खिलाफ शिकायत मिलने पर जांच की गयी और यह सही पाए जाने के बाद उनके खिलाफ बीते मंगलवार को मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आज ईओयू डीएसपी और एसआई की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची है।



