भारत

CBI ने अपने ही 4 सब-इंस्पेक्टरों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली- 12 मई। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने ही चार सब-इंस्पेक्टरों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने एक कारोबारी को आतंकवादियों को धन देने के मामले में गिरफ्तार करने की धमकी देकर 25 लाख रुपए मांगे थे। चारों सब इंस्पेक्टरों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपितों की पहचान सुमित गुप्ता, प्रदीप राणा,अंकुर कुमार और आकाश अहलावत के रूप में हुई। ये सभी नई दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में तैनात थे।

सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार,एक शिकायत के आधार पर नई दिल्ली में तैनात अपने उप–निरीक्षक और अज्ञात कर्मियों/निजी व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। उनके परिसरों में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बरामद आपत्तिजनक दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

सीबीआई के अनुसार चंडीगढ़ में साझीदारी में फर्म चलाने वाले शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 10 मई को सीबीआई कर्मियों सहित छह लोग उसके कार्यालय में घुसे और उन्हें धमकी दी कि उसे आतंकवादियों का समर्थन करने और धन देने के लिए गिरफ्तार किया जाएगा, क्योंकि इस सन्दर्भ में उनके पास सूचना है। शिकायतकर्ता को आरोपित जबरन उठा कर कार में ले गए और उससे 25 लाख रुपए की मांग भी की।

सीबीआई के अनुसार भ्रष्टाचार और अन्य अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता नीति के तहत, न केवल बाहरी लोगों बल्कि अपने कर्मियों के सन्दर्भ में, सीबीआई ने प्राप्त शिकायत पर तुरन्त मामला दर्ज किया, और कथित रुप से मामले में संलिप्त अपने तीन अन्य कर्मियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की। गिरफ्तार आरोपितों को चंडीगढ़ अदालत के समक्ष आज पेश किया जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button