बिहार

MADHUBANI:- तीन धूर जमीन के विवाद में चली गोली, 1 की मौत


मधुबनी-22 अप्रैल। जिले के अंधरामठ थाना के जरौली गांव में करीब तीन-चार धूर जमीन की विवाद को लेकर गोली चली। जिसमें एक पक्ष के पति-पत्नी दोनों जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए फुलपरास रेफरल अस्पताल भर्ती करया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर किया। तथा दरभंगा ले जाने के क्रम में रास्ते में पति की मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में दहशत का वातावरण है, लोगों में भय व्याप्त है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक राज नारायण मंडल टेन्ट का व्यवसाय करता था। उनके पिताजी को अपने पड़ोसी से लगभग 15-20 वर्षों से भूमि विवाद चला आ रहा है। उसी विवाद को लेकर यह घटना घटी। आज शुक्रवार को करीब दिन के 9ः30 बजे 30 35 के संख्या में हसेरीआर्म्स के साथ उनके आंगन मे पहुंचे एवं मृतक के घर का तोड़फोड़ शुरू कर दिया। जिस में गोली चली। पति राज नारायण मंडल उम्र 35 वर्ष एवं पत्नी पारो देवी उम्र 32 वर्ष गोली से जख्मी हुऐ। लाखों की नगदी एवं समान लूट कर ले गये। गोली लगने से पति पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हुऐ जिन्हें इलाज के लिये फुलपरास चिकित्सालय लाया गया। जहां से पति को बेहतर इलाज हेतु दरभंगा रेफर किया गया। दरभंगा ले जाने के क्रम में राज नारायण मंडल की मौत हो गई।

वही पत्नी जख्मी हाल में इलाज रत है। इस घटना को लेकर लौकही थाना अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान लौकही अंचलाधिकारी कुमार विमल प्रकाश एवं अंधरामठ थाना के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुआ है। बतादें कि मृतक अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। जिसमें दो लड़का एवं एक लड़की है। मृतक अपने परिवार का स्तंभ था। उस पर बहन की शादी का भी जिम्मेवारी है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नही हुई थी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button