
बिहार
बोचहां विस उपचुनाव में RJD के अमर पासवान की जीत,औपचारिक घोषणा बाकी
मुजफ्फरपुर-16 अप्रैल। बिहार के बोचहां विधानसभा उपचुनाव के लिए हो रही वोटों की गिनती में राजद प्रत्याशी अमर पासवान चुनाव करीब करीब चुनाव जीत गये हैं, सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है। 20वें राउंड के वोटों की गिनती के बाद राजद के अमर पासवान भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी से 29,771 वोटों से आगे हैं।
20वें राउंड के वोटों की गिनती में राजद के अमर पासवान को 66,552 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी बेबी कुमारी को 36,781 वोट एवं वीआईपी की गीता कुमारी को 21,567 मत प्राप्त हुए हैं। कुल मिलाकर राजद प्रत्याशी अमर पासवान चुनाव जीत गये हैं। सिर्फ प्रशासनिक घोषणा बाकी है।



