
बिहार
बोचहां विस उपचुनाव में RJD की जीत तय, राजद 18,494 मतों से आगे
मुजफ्फरपुर-16 अप्रैल। बिहार के बोचहा विधानसभा उपचुनाव के लिए हो रही वोटों की गिनती में राजद प्रत्याशी अमर पासवान काफी आगे चल रहे हैं। राजद प्रत्याशी वोटों की गिनती के 13 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी से राजद प्रत्याशी अमर पासवान 18494 वोट से आगे हैं।
13वें राउंड के वोटों की गिनती में राजद के अमर पासवान को 41,257 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी बेबी कुमारी को 22,763 वोट एवं वीआईपी की गीता कुमारी को 15,371 मत प्राप्त हुए हैं। मिल रहे रुझान में राजद प्रत्याशी अमर पासवान का चुनाव जीतना तय है।



