
MADHUBANI:- ईजरा पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन
मधुबनी- 14 अप्रैल। रहिका प्रखंड क्षेत्र के ईजरा पंचायत भवन परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष ग्राम सभा का आयोजन मुखिया जाहिदा खातुन के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। विशेष ग्राम सभा का उद्देश्य है कि पंचायत से गरीबी का अंत,स्वस्थ जीवन एवं आरोग्य,लैगिक समान्यता,शुद्ध जल एवं स्वच्छता,किफायती एवं स्वस्छ उर्जा,नवाचार और अवसंरचना,असमानता में कमी,सतत उपभोग और उत्पादन एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा शामिल है। मौके पर मुखिया जाहिदा खातुन ने कहा कि सरकारी योजनाओं का फायदा पंचायत के हर आम जनों को पहुंचे। जिसको लेकर पंचायत प्रशासन कार्य कर रहा है।

मौके पर पंचायत सचिव श्यामल मिश्र,पुर्व मुखिया मोफिजुर रहमान,एहतेसामुल हक,रोजगार सेवक बिनोद कुमार,आवास सहायक शंभू पंडित,कार्यपालक सहायक अर्चना कुमारी,वार्ड सदस्य योगेन्द्र महतो, क्रांति देवी,सौबेदा खातुन,शिवू महतो, खैरून,जगरथ सहनी,मो अब्दुल्लाह,जीनत प्रवीण,उमेश भंडारी,सुल्ताना प्रवीन,पंचायत समिति सदस्य जमील अख्तर,राम बहादुर सहनी,मो जुनैद,मो तौकीर,मो सुलेमान,फाकीर मतीन प्रवेज,दुर्गेश महतो,गंगा महतो,मो मुन्ना,मो शमसाद,मो नदीम, मो राजू सहित कई लोग मौजुद थे।



