
MADHUBANI:- भारत-नेपाल बीच ट्रेन का परिचालन शीध्रः जीएम
मधुबनी- 29 मार्च। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने मंगलवार को स्पेशल ट्रेन से जयनगर-समस्तीपुर रेल खंड का औचक निरीक्षण किया। निर्धारित समय पर जीएम स्पेशल ट्रेन जयनगर प्लेटफार्म पर लगते ही रेल महाप्रबंधक ने नेपाली रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान नेपाल रेल निर्माण ऐजेंसी इरकाॅन इंटरनेशनल लिमिटेड के आला अधिकारी भी मौजूद थे। जीएम ने संभावित नेपाली रेल परिचालन को लेकर प्लेटफार्म पर प्रोजेक्टर लगाने के लिए चल रहे कार्य स्थल का जायजा लेने के बाद इरकाॅन इंटरनेशनल लिमिटेड के कार्यालय में निर्माण ऐजेंसी व रेलवे के अधिकारियों के साथ घंटों बैठक की। बैठक समाप्त होने के बाद जीएम ने जयनगर रेलवे स्टेशन स्थित वाशिंग पीट व कोचिंग कॉम्प्लेक्स स्थित डिपो का औचक निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारीयों को कई दिशा निर्देश दिए। जीएम ने जयनगर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म,एएसएम कार्यालय समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया। नेपाली ट्रेन परिचालन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उसी का तो प्लानिंग किया जा रहा है। उम्मीद है कि नेपाली ट्रेन का परिचालन शीध्र शुरु हो जायेगा। निरीक्षण के क्रम में समस्तीपुर मंडल के प्रबंधक आलोक अग्रवाल,आरपीएफ कमांडेंट अरविंद कुमार लाल, पीसीएमई अशोक मिश्र, सिनियर डीएसटी राहुल देव, सिनियर डीईएम विनय कुमार गुप्ता,सिनियर डीओएम रुपेश कुमार, एसडीईओपी अशुतोष झा,सिनियर डीसीओ चंद्रशेखर प्रसाद,सीडब्ल्यूएस दरभंगा राम कुमार राय,सीडब्ल्यूएस संजय कुमार,आरपीएफ इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार,स्टेशन अधीक्षक राजेश मोहन मल्लिक,आरपीएफ प्रभारी रमेश कुमार के अलावे इरकाॅन इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंधक रवि सहाय,कोकन रेलवे के एजीएम इनायत हुसैन समेत अन्य मौजूद थे।
जीएम को सौंपा मांग पत्र—
नेपाल रेल परिचालन की संभावना को देखते हुए निर्माण ऐजेंसी इरकाॅन इंटरनेशनल के द्वारा नेपाली रेलवे स्टेशन के उपरी ओवर ब्रीज को आम लोगों के आवागमन को बंद कर दिया है। मंगलवार को पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा के जयनगर आगमन पर आम नागरिक संघर्ष समिति के बैनर तले संयोजक मो जहांगीर ने दो सूत्रीं मांगों का मांग पत्र जीएम को सौंपा। मांगों में नेपाली रेलवे स्टेशन के उपरी पुल से युनियन टोला के लोगों के आने-जाने के लिए रास्ता को खोलने एवं नेपाली रेलवे गुमती पर फूट ओवर ब्रीज का निर्माण शामिल हैं।



