
PATNA:- मेंटर्स एडुसर्व टैलेंट रिवार्ड परीक्षा में शामिल हुई प्रतिमा
पटना- 15 मार्च। बोकारो स्टील सीटी: इंस्टर्न इंडिया के सर्वोत्तम कोचिंग संस्थान मेंटर्स एडुसर्व द्वारा सूबे के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मेटर्स एडुसर्व टैलेंट रिवार्ड एग्जाम (मीटर) आयोजित किया गया था। मीटर 2022 परीक्षा में शामिल हुए जिले के कक्षा 5वीं से 11वीं तक के छात्रों के परिणाम की घोषणा मेंटर्स एडुसर्व द्वारा आयोजित मीटर सेमिनार में किया गया। साथ ही सेमिनार में मेंटर्स एडुसर्व के निदेशक आनंद जायसवाल ने इंजीनियरिंग एवं मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी करने के सही तरीके से संबंधित मेटर्स फर्मूले को उपस्थित छात्रों एवं अभिभावकों को बताया।
मीटर परीक्षा में शामिल हुये छात्रों को अपने राज्य भर के मेधावी छात्रों के साथ प्रतियोगिता का अवसर मिला मीटर से चयनित प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को संस्थान की ओर से लगभग 28 करोड़ तक की छात्रवृति एवं प्रोत्साहन पुरस्कार दिये जाऐंगे, जिसमें 16 करोड़ तक की छात्रवृति, 4.5 करोड़ तक का प्रोत्साहन नकद पुरस्कार एवं छात्र-छात्राओं के आवासीय व्यवस्था पर 7.5 करोड़ तक की छात्रवृति दिये जाएंगे। संस्थान द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन पुरस्कार एवं छात्रवृति की सुविधा में कुल 1600 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा, जिसमें कक्षा 5वीं के 200, कक्षा 6वीं के 200, कक्षा 7वीं के 200, कक्षा 8वीं के 200, कक्षा 9वीं के 200, कक्षा 10वीं के 500 एवम् कक्षा 11वीं के 100 छात्र होंगे। इसके आलावा भी काफी सारे प्रतिभावान छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।
संस्थान के निदेशक श्री आनंद जायसवाल का कहना है कि मेटर्स एडुसर्व टैलेट रिवार्ड एग्जाम (मीटर) से चयनित छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की तैयारी मेंटर्स एडुसर्व संस्थान की ओर से राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी शिक्षकों की टीम कराएगी श्री जायसवाल का कहना है कि सूबे में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की कमी नहीं है। लेकिन सही मार्गदर्शन के अभाव में राज्य के अधिकांश छात्र राज्य से पलायन कर जाते हैं। मीटर के माध्यम से
चयनित छात्रों को अपने ही राज्य में देश के महत्वपूर्ण संस्थानों में दी जाने वाली सारी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए छात्र 9569668800 6287594744 पर सम्पर्क कर सकते हैं।



