
MADHUBANI:- नगर थाने पर शबे-ए-बारात व होली को लेकर शांति समिति बैठक में बोले एसडीएम अश्वनी कुमार- शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
मधुबनी- 11 मार्च। शबे-ए-बारात एवं होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक नगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमीत कुमार की अघ्यकक्षा में आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सदर एसडीएम अश्वनी कुमार ने कहा कि सबे-ए- बारात एवं होली पर्व के दौरान प्रशासन अलर्ट मोड में रहेगी। आप सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से सामाजिक सौहार्द के बीच होली पर्व संपन्न कराएं। उन्होने कहा कि सभी आमजनों के सहयोग की अपेक्षित है। सबे-ए-बारात एवं होली पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले,हुड़दंग मचाने वालों एवं अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन पैनी नजर रखेंगी। एसडीएम ने शांति समिति में उपस्थित लोगों से कहा कि किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर अविलंब प्रशासन को सूचना दें। ताकि ससमय प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर सके।
सदर एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि अधिकारी आप सभी के साथ हमेशा सहयोग करते रहे हैं। तथा आगे भी करते रहेंगे। जहां शांति कायम रहती है, वहां खुशहाली भी कायम रहती है। तथा समाज तेजी से विकास की ओर उन्मुख होता है। शांति बहाल रखने और विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन कृत संकल्पित है। सबे-ए-बारात एवं होली के दौरान अशांति फैलाने वाले तत्वों के साथ प्रषासन सख्ती से निबटेगा। सभी चौक-चौराहों पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे। उन्होने कहा कि डीजे पुरी तरह प्रतिबंध रहेगा। शांति और सामाजिक सद्भाव बनाये रखने में प्रशासन को हरसंभव मदद करें।
बैठक में गांधी सेना के संरक्षक अमानुल्लाह खान,निर्मल राय,शाहजहां अंसारी,अब्दुल्लाह अंसारी,विजय चौधरी, फहीम बकर मुसा,सुनील कुमार,भागीरथ पासवान,मनोज कुमार मुन्ना, मो एहतेहसाम,आलोक कुमार,अमरेश कुमार,अताउर रहमान समेत अन्य लोग मौजूद थे ।



