धर्म-ज्योतिष

MADHUBANI:- नवाह महायज्ञ विसर्जन पर कन्या-बटुक भोजन कराने से यज्ञ होता फलदायी, देवी-देवताओं का मिलता आशीर्वाद

मधुबनी- 23 नवंबर। रहिका प्रखंड के अकशपुरा गांव में 14 नवंबर से प्रारंभ श्री श्री 108 नवाह महायज्ञ का विसर्जन 23 नवंबर को संपन्न हो गया। विसर्जन के अवसर पर कन्या पूजन और भंडारा का आयोजन किया गया। समापन समारोह में विधायक माधव आनंद के अलावा संजीव कुमार मिश्रा, मिथिलेश ठाकुर, सुनील झा, प्रियरंजन सहित अन्य अतिथियों ने हिस्सा लिया। अतिथियों, समिति के पदाधिकारियों को पाग, दोपटा भेंटकर सम्मानित किया गया।विसर्जन के अवसर पर कुंवारी कन्या एवं बटुक भोजन कराया गया। आचार्य ललन झा, पुजारी गोपाल झा सहित 7 पंडितों द्वारा हवन-पूजन किया गया।

धार्मिक अनुष्ठान के विसर्जन पर कन्या भोजन का विशेष महत्व है। शास्त्रों में कुंवारी कन्या को देवी का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि विसर्जन के दिन कन्या पूजन और भोजन कराने से यज्ञ पूर्ण फलदायी होता है, देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गांव में सुख-शांति, समृद्धि व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं बटुक भोजन से भगवान शिव के बाल स्वरूप की कृपा मिलती है। इसी परंपरा के अनुसार अकशपुरा में विसर्जन पर कन्या एवं बटुक भोजन की परंपरा निभाई गई।

विपिन कुमार झा के संचालन में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक माधव आनंद ने कहा नवाह महायज्ञ का विशेष महत्व होता है। कलियुग में हरिनाम संकीर्तन ही सबसे सरल और सर्वोत्तम साधन है। गांव में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

नवाह महायज्ञ के संचालन में समिति अध्यक्ष रमण चौधरी, नवाह मंडप प्रभारी पं. सुदर्शन झा, उपाध्यक्ष शिव कुमार झा, उपसचिव बैद्यनाथ झा, कोषाध्यक्ष गुड्डू कुमार झा, सहकोषाध्यक्ष प्रकाश झा, स्थान निरीक्षक शत्रुघ्न चौधरी, व्यवस्थापक पवन झा, उप व्यवस्थापक ललित झा, मंडप अध्यक्ष मंडल बिल्टू सहनी, रामवृक्ष सहनी, रामवृक्ष पासवान, बासुदेव सहनी, हरिनाथ सहनी, नरेश पासवान, रघुनि पासवान, छुटकू सहनी, सदस्य विमल झा, कुमारकांत झा, मदनमोहन झा, प्रियांशु झा, हिमांशु झा, हेमन्त झा, सत्यनारायण झा, मुकेश चौधरी, सत्यम चौधरी, कुणाल झा, अर्जुन कुमार झा, अनिल कुमार चौधरी सहित समस्त ग्रामीण जुटे रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!