
मधुबनी में नेहरू जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, वक्ताओं ने बताया आधुनिक भारत का शिल्पकार
मधुबनी, 14 नवंबर। जिला कांग्रेस कार्यालय ललित भवन के सभागार में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्वी नलिनी रंजन ने की। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने पंडित नेहरू के जीवन, विचारों और देश के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि पं. नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और शिक्षा को मजबूत किया। बच्चों के प्रति उनके विशेष प्रेम के कारण उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम में मनोज कुमार मिश्र, उपमेयर अमानुल्लाह खान, सत्येन्द्र पासवान, रंजीत यादव, विनय कुमार झा, विजय कृष्ण झा, सिद्धार्थ शंकर झा, समीउल्लाह खान, टेकनाथ पाठक, महेश पांडेय सहित अन्य ने हिस्सा लिया।



