
पटना में पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद-2.0 शुरू, CM सम्राट बोले- लोकतंत्र की नींव बिहार से पड़ी
पटना- 01 नवंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को गोला रोड (रंजन पथ) स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में दो दिवसीय ‘पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद-2.0’ का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र की नींव इसी बिहार की धरती से पड़ी है।
CM के संबोधन की बड़ी बातें:
लोकतंत्र बिहार से शुरू: 1947 में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से देश आजाद हुआ। आजादी के 80 वर्ष पूरे होने पर लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करने का संकल्प लेना होगा। Gen-Z है देश का भविष्य: यह दौर जेन-जी और जेन अल्फा का है। 1974 के आंदोलन की तरह आज भी युवाओं को लोकतंत्र को मजबूत करना होगा। युवा संसद जैसे आयोजन संवैधानिक मूल्यों से जोड़ते हैं।
जनता मालिक है: लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और लोकलाज से चलता है। हमें खुद को भाग्य-विधाता नहीं समझना चाहिए। जनहित में कानून की समीक्षा और जरूरत पड़े तो वापसी भी करनी पड़ती है। जनता का विश्वास ही जीत: PM मोदी लगातार तीसरी बार PM बने, नीतीश कुमार 5 बार CM रहे क्योंकि उन्होंने जनता की अपेक्षा पर काम किया। राजतंत्र की सोच वाले जनता की आवाज नहीं समझते।
विकास के आंकड़े: CM ने कहा कि PM मोदी के 12 साल में 5.5 करोड़ पक्के मकान, 80 करोड़ लोगों को अनाज। बिहार में सभी को 125 यूनिट मुफ्त बिजली। विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से 4 लाख तक की मदद, इस पर सालाना 18 हजार करोड़ खर्च।
मुख्यमंत्री ने आयोजक सायन कुणाल और सांसद शांभवी चौधरी को बधाई दी और कहा यह आयोजन हर साल होना चाहिए।
इस दौरान CM ने आयोजन समिति को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और स्व. आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, सांसद शांभवी चौधरी और सायन कुणाल ने भी संबोधित किया।



