
रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ‘चलो दिल्ली’ रैली: राहुल गांधी बोले- 2024 के बाद 13.5 करोड़ वोट काटकर चोरी की गई, मोदी-शाह और CEC ज्ञानेश पर होगी लीगल कार्रवाई
नई दिल्ली- 01 नवंबर। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और वोटर लिस्ट से नाम काटने के विरोध में रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ‘चलो दिल्ली- वोट बचाओ’ रैली हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला।
पहला हमला: 13.5 करोड़ वोट काटने का दावा—
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद देश भर में 13.5 करोड़ वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह कुल वोटरों का करीब 15% है, यानी 7 में से 1 वोटर। 2024 में NDA और INDIA के बीच सिर्फ 3% का फर्क था, लेकिन उसके बाद 15% वोटर निकाल दिए गए। इसलिए 2024 का चुनाव illegal और चोरी का चुनाव था। राहुल ने इसके लिए कर्नाटक के आलंद, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के उदाहरण दिए और कहा कि EVM और वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-काटने से चुनाव प्रभावित किया जा रहा है। रैली में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की गई।
“मोदी कहीं नहीं जा सकते, हम जाने नहीं देंगे”
राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे। मैं उल्टा बताता हूँ, नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते, अगर जाना भी चाहेंगे तो हम उन्हें नहीं जाने देंगे। कहा कि वोट चोरी और अडानी को देश बेचने के आरोपों पर नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी और देश न्याय मांगेगा। भागने की मत सोचो, आप भाग नहीं सकते, आप यहीं के यहीं रहोगे। रैली में हजारों कायर्कर्ता तिरंगा और पार्टी झंडे लेकर पहुंचे थे। भीड़ में कई लोग “मेरा वोट कहाँ है” के पोस्टर लिए दिखे।



