बिहार
भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 36 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर धराया
मधुबनी – 26 अक्टूबर। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं वाहिनी, जयनगर की C समवाय पिपरौन के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या- 284/20 के पास 36 लीटर नेपाली देशी शराब जब्त कर भोगेन्द्र सहनी (27) ग्राम सोठगांव, थाना हरलाखी को गिरफ्तार किया। SSB समवाय प्रभारी ने SI एन. रोबीन्द्रों सिंह के नेतृत्व में विशेष गश्ती दल सीमा स्तंभ 284/20 के निकट पाम ट्री के पास भारतीय क्षेत्र में तस्कर को पकड़ा।
तलाशी में 4 पेटियों से कुल 120 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह शराब नेपाल के धनुषा जिला के जाठी निवासी प्रमोद कुमार से खरीदी थी और भारत में खुदरा बिक्री के लिए ला रहा था।
SSB 48वीं वाहिनी के अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर शराब तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।



