बिहार

MADHUBANI नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की बैठक 22 अक्टूबर को, दीपावली-छठ की सफाई समेत 5 अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

मधुबनी, 17 अक्टूबर। मधुबनी नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक 22 अक्टूबर को महापौर कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में नगर आयुक्त द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है। जारी पत्र के अनुसार बैठक में कुल 5 अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक के विचारणीय विषय इस प्रकार हैं। गत बैठक की संपुष्टि: पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की संपुष्टि पर विचार किया जाएगा। दीपावली एवं छठ पर्व की सफाई व्यवस्था: आगामी दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर शहर में विशेष साफ-सफाई, रोशनी और घाटों की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा होगी। एजेंसी चयन के लिए EoI पर विचार: वस्तु एवं सेवा कर (GST) विवरणी, स्रोत पर कर कटौती (TDS) विवरणी, आयकर विवरणी, भविष्य निधि (PF), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), हस्तलिखित रोकड़ बही और उपयोगिता प्रमाण पत्र की तैयारी आदि कार्यों के लिए एजेंसी चयन हेतु रुचि की अभिव्यक्ति (Expression of Interest) के प्रकाशन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। विवाह भवन के मरम्मत की स्वीकृति: नगर निगम के विवाह भवन के मरम्मत, आंतरिक सज्जा और फर्नीचर आदि के लिए 94 लाख 90 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति पर मुहर लग सकती है। नगर विकास विभाग की अधिसूचना पर चर्चा: नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना संख्या 1769 दिनांक 05.09.2023 पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!