
मधुबनी के शम्स आलम जापान पहुंचे, 5वें एशियन पैरा गेम्स में दिखाएंगे दम
पटना/ जापान 16 अक्टूबर। बिहार के मधुबनी जिले के अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक शम्स आलम आइची-नागोया, जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने के लिए जापान पहुंच गए हैं। उन्होंने आज रेनबो हॉल स्विमिंग पूल परिसर से अपनी फोटो भेजकर सकुशल पहुंचने की जानकारी दी।
तस्वीर में शम्स आलम भारत की आधिकारिक जर्सी में, व्हीलचेयर पर, एशियन पैरा गेम्स के बैकड्रॉप के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वे रेनबो हॉल के इंटरनेशनल स्विमिंग पूल पर मौजूद हैं, जहां प्रतियोगिता होनी है।
बिहार के इकलौते अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर शम्स आलम मधुबनी जिले के रहने वाले हैं। इससे पहले वे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार और देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
मधुबनी जिले के लोगों ने उनके सकुशल पहुंचने पर खुशी जताई है और पदक की उम्मीद के साथ शुभकामनाएं दी हैं।



