
दश शक्ति इंटरनेशनल 2026: दुनिया के 10 देशों की मैथिलानियों की जीवन यात्रा को अंतरराष्ट्रीय मंच
20 अक्टूबर तक यूट्यूब लाइव पर प्रतिदिन एक नई कहानी, संवाद-संचालन कर रहीं "मिथिलाक बेटी" माला झा
मधुबनी – 16 अक्टूबर। इंटरनेशनल मैथिल डायस्पोरा (IMD) द्वारा दुर्गा पूजा की शक्ति-आराधना से प्रेरित वैश्विक पहल ‘दश शक्ति इंटरनेशनल 2026: 10 मैथिलानी, 10 जीवन यात्राएँ, नारी शक्ति के विविध रंग’ का आयोजन 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।
इस पहल में ओमान, नेपाल, सिंगापुर, जर्मनी, सऊदी अरब, यूनाइटेड किंगडम, नाइजीरिया, हांगकांग, मलेशिया और अमेरिका में रहने वाली 10 मैथिल महिलाओं को शामिल किया गया है।
दस मैथिलानी, दस कहानियां:
— दीपा झा | सलालाह, ओमान। शिक्षा, कला और सामाजिक सेवा
— पूनम झा ‘मैथिली’ जनकपुरधाम, नेपाल। मैथिली साहित्य और संस्कृति
— ममता मंडल | सिंगापुर। वैश्विक हिंदी फाउंडेशन की संस्थापिका
— प्रियंका खुशबू | एरलांगेन, जर्मनी। यूरोपीय जीवन में मिथिला परंपरा
— मनीषा झा | सऊदी अरब। पारिवारिक मूल्यों के प्रति समर्पण
— रीता दास | यूनाइटेड किंगडम। मैथिली भाषा और मिथिलाक्षर लिपि संरक्षण
— मधु मिश्रा | लागोस, नाइजीरिया। अफ्रीका में सामाजिक-सांस्कृतिक सहभागिता
— सरिता झा हांगकांग। उच्च शिक्षा और पारिवारिक संतुलन
— बंदना झा कुआलालंपुर, मलेशिया। 35 वर्षों के प्रवास में जड़ों से जुड़ाव
— ममता मल्लिक न्यू जर्सी,अमेरिका। शिक्षा,संगीत और डिजिटल रचनात्मकता
संवाद-संचालक: “मिथिला की बेटी” माला झा—
नवी मुंबई और अमेरिका के लेक्सिंगटन, केंटकी से जुड़ी माला झा मिथिला और बिहार डायस्पोरा-BFM (USA) की ग्लोबल हेड हैं। वे अमेरिका के भारत टीवी पर “अपन मिथिला धाम” कार्यक्रम की आरजे भी हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को केवल पेशेवर उपलब्धि तक सीमित न रखकर शिक्षा, व्यक्तिगत निर्णय, पारिवारिक योगदान और सांस्कृतिक संरक्षण को भी सम्मान देना है।



