
MADHUBANI:- डाॅ० चन्दन कुमारी का बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग में सहायक प्राध्यापक पद पर चयन, क्षेत्र में हर्ष
मधुबनी- 16 अक्टूबर। लदनियाॅं प्रखंड क्षेत्र के एकहरी ग्राम निवासी डाॅ० चन्दन कुमारी ने अपनी शैक्षिक उपलब्धि से क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है विज्ञापन संख्या- AP-HIS-08/20-21 के अंतर्गत बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना द्वारा इतिहास विषय में सहायक प्राध्यापक पद पर उनका चयन हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार संबंधियों एवं क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।
डॉ० चन्दन कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय पति डॉ० अजय कुमार सिंह, पुत्रवधू स्व. प्रो०( डॉ०) महेंद्र प्रसाद सिंह, पिता श्री राजेंद्र प्रसाद महतो एवं गुरू प्रो० दशरथ तिवारी को दिया।
उनकी सफलता पर मित्रों, शुभचिंतकों, ग्रामीणों एवं परिवार के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह डॉ० रीता कुमारी, ईं० बालेश्वर प्रसाद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह ओम कुमार एवं बुद्धदेव प्रसाद सिंह एवं संजय कुमार यादव ने बधाइयाॅं दी। तथा लोगों ने आशा व्यक्त की है कि डॉ० चन्दन अपने शैक्षणिक दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगी।



