बिहार

MADHUBANI:- बेनीपट्टी में NBFC कर्मी के कथित अपहरण कांड का 3 घंटे में उद्भेदन, 5 अभियुक्त गिरफ्तार

मधुबनी, 14 अक्टूबर। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में NBFC कर्मी के कथित अपहरण कांड को मधुबनी पुलिस ने मात्र 3 से 4 घंटे के भीतर सुलझा लिया। अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर घटना में शामिल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार 13.10.2026 को सूचना मिली थी कि ग्रामीण क्रेडिट एक्सिस NBFC शाखा, बेनीपट्टी के शाखा प्रबंधक राहुल रंजन को कुछ अज्ञात लोगों ने कार्यालय से जबरन अगवा कर लिया है। सूचना पर SDPO बेनीपट्टी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

जांच में स्पष्ट हुआ कि यह फिरौती के लिए अपहरण नहीं, बल्कि प्रेम-प्रसंग का मामला है। पुलिस के अनुसार पीड़ित राहुल रंजन अपने ही गांव की एक अन्य विवाहित युवती के साथ मोतिहारी में रह रहा था। इससे आक्रोशित होकर युवती के ससुराल पक्ष के परिजन बेनीपट्टी स्थित शाखा में आए, राहुल के साथ मारपीट की और युवती का पता लगाने के लिए उसे जबरन मोतिहारी ले गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP मधुबनी के निर्देश पर एक विशेष टीम को मोतिहारी भेजा गया। बेनीपट्टी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल रंजन को सकुशल बरामद कर लिया, साथ ही उसके साथ रह रही युवती को भी सुरक्षित बरामद किया।
पुलिस ने मारपीट और अपहरण में शामिल सभी 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। बरामद युवक-युवती का माननीय न्यायालय में धारा 164 BNSS के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अशोक कुमार चांदचोर बाजीतपुर, थाना उजियारपुर, समस्तीपुर, पवन कुमार, फतेहपुर वाला, थाना मुसरीघरारी, समस्तीपुर, राजा कुमार, रजवा, थाना NH बंगरा समस्तीपुर, मो. फिरोज (स्कॉर्पियो चालक), आहर, थाना ताजपुर समस्तीपुर व विशाल कुमार अखतीयारपुर, थाना बलीगांव, जिला वैशाली शामिल है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!