
भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 216 लीटर नेपाली शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी- 13 अक्टूबर।भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), जयनगर ने बड़ी कार्रवाई की है। एफ समवाय मुख्यालय कमला की नाका पार्टी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 271/04 से करीब नेपाल की ओर से सिर पर बोरियां रखकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे दो तस्करों मनीष सदाय (26) इनरवा कचहरी टोला, जिला मधुबनी तथा देवलाल मुखिया (30) पिथवा टोला, जिला मधुबनी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार गए व्यक्तियों के पास से 300-300 मिली की 180 बोतल (54 लीटर) नेपाली देशी शराब (गौरभ) बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि शराब नेपाल के इनरवा स्थित दुकान से खरीदकर भारतीय क्षेत्र में खपाने के लिए लाई जा रही थी। 48वीं वाहिनी के कमांडेंट ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक के लिए सतत निगरानी और प्रभावी कार्रवाई जारी है।



