
मधुबनी: +2 वाटसन स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर मॉक ड्रिल
मधुबनी- 13 अक्टूबर। मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा +2 वाटसन उच्च विद्यालय के प्रांगण में ‘अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने की। मुख्य अतिथि शिव शक्ति हीरो के MD डॉ. साकेत कुमार महासेठ, विशिष्ट अतिथि जिला युवा अधिकारी एवं समाजसेवी सुबोध चौधरी रहे। अतिथियों का स्वागत मिथिला की परंपरा अनुसार पाग-गमछा और तुलसी का पौधा देकर किया गया।
नमामि गंगे के अधिकारी सह जिला गंगा समिति के DPO आनंद अंकित मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और प्राकृतिक आपदाओं के आपसी संबंध पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को आपदा प्रबंधन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। टॉप-3 विजेताओं और समाज सेवा में सक्रिय 10 आपदा मित्रों को मेडल, मोमेंटो और कलम देकर सम्मानित किया गया।
छात्रों को आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कराकर प्रशिक्षण दिया गया: भूकंप प्रबंधन: Drop, Cover and Hold On का अभ्यास।CPR: बेहोशी और हार्ट अटैक की स्थिति में जीवन रक्षक CPR की विधि। सड़क दुर्घटना: घायलों को सुरक्षित निकालने और प्राथमिक उपचार। गैस सिलेंडर में आग: रसोई में आग लगने पर काबू पाने का लाइव डेमो। बाढ़ प्रबंधन: बाढ़ के दौरान सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक श्रवण प्रधान ने किया। आयोजन में सक्सेना कुमार सिंह, रंजीत कुमार राम, शाहिद कुमार, सचिन कुमार, कन्हैया कुमार सहित शिक्षकों व छात्रों का सहयोग रहा। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



