बिहार

MADHUBANI:- छठ पूजा से पहले चकदह गुलटेनी पोखर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग तेज, श्रद्धालुओं में आक्रोश

मधुबनी- 09 अक्टूबर। लोक आस्था के महापर्व छठ के नजदीक आते ही नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 स्थित चकदह गुलटेनी पोखर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय शंकर कुमार का कहना है कि गुलटेनी पोखर वर्षों से छठव्रतियों के लिए मुख्य अर्घ्य स्थल रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में पोखर के चारों ओर अतिक्रमण बढ़ गया है। पोखर के घाटों पर कचरा, झाड़-झंखाड़ और अवैध कब्जे के कारण श्रद्धालुओं को पूजा करने में भारी परेशानी होती है।

स्थानीय भोला यादव ने बताया कि छठ में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक पोखर की साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। हर साल छठ से पहले केवल खानापूर्ति के लिए सफाई कर दी जाती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकलता।

रोहित झा ने बताया कि चकदह गुलटेनी पोखर अब भी अतिक्रमण की चपेट में है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए सदर एसडीओ के आदेश के सालों बाद भी अब तक इस पोखर को अतिक्रमण से मुक्त नहीं कराया गया है। रहिका अंचल अधिकारी से लेकर जिला प्रशासन तक आवेदन देने के बाद भी अतिक्रमण खाली नहीं हो सका है।
सरकारी तालाब को बचाने के लिए स्थानीय लोगों को सालों से संघर्ष करना पड़ रहा है, लेकिन इसका हाकिमों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। छठ से पहले यदि पोखर खाली नहीं हुआ तो यह प्रशासन की नाकामी नहीं, बल्कि आम आदमी के संघर्ष का अपमान होगा।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि अविलंब गुलटेनी पोखर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, घाटों की मरम्मत और गहरी सफाई कराई जाए ताकि हजारों व्रती शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में भगवान भास्कर को अर्घ्य दे सकें। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!