
बिहार
भवन निर्माण निगम ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए CM राहत कोष में दिए 10 करोड
पटना – 05 अक्टूबर। बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में निगम के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को 10 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह राशि आपदा और कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।



