
बिहार
बिहार MLC चुनाव: कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की, दरभंगा से डॉ. मदन मोहन झा और रजनीकांत पाठक को टिकट
पटना- 02 अक्टूबर। बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
AICC की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 5 नामों को मंजूरी दी है। सूची महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा 1 अक्टूबर को जारी की गई।
घोषित उम्मीदवार इस प्रकार है—
1.दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र – डॉ. मदन मोहन झा
2.कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र – मनोज कुमार जायसवाल
3.दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र – रजनीकांत पाठक
4.पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र – डॉ. संजय यादव
5.पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र – डॉ. असदुल्लाह खान



