
बिहार
हर घर नल का जल’ में 100% जलापूर्ति सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
पटना – 28 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) की समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि ‘हर घर नल का जल’ योजना के तहत शत-प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। सतत पेयजल आपूर्ति के लिए जलमीनारों की नियमित सफाई, निरीक्षण एवं मरम्मती, जल गुणवत्ता की जांच, शिकायतों का त्वरित निवारण तथा प्रखंड स्तरीय भंडार को सुदृढ़ करने का अभियान निरंतर चलाया जाए।
उन्होंने बताया कि केंद्रीयकृत शिकायत निवारण कोषांग में 15 अगस्त 2025 से 28 सितंबर 2026 तक कुल 3,00,622 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2,96,179 शिकायतों का निवारण किया गया है, जो 98.5 प्रतिशत है।



