
SSB जयनगर की बड़ी कार्रवाई में 765 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त
मधुबनी – 28 सितंबर।भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ 48वीं वाहिनी SSB जयनगर को बड़ी सफलता मिली है। ‘C’ समवाय पिपरौन और बाह्य सीमा चौकी महादेवपट्टी की संयुक्त टीम ने 765 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा है, जबकि शराब तस्करी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार HR नंबर की सफेद स्कॉर्पियो में नेपाली शराब लेकर उमगांव के रास्ते बासोपट्टी की ओर जा रहा है।सीमा स्तंभ संख्या 284/20 से 900 मीटर अंदर दुर्गापट्टी गांव के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की तो चालक और एक अन्य व्यक्ति गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि चालक फरार हो गया। तलाशी में गाड़ी में रखी 17 बोरियों से 2,550 बोतल (प्रत्येक 300 ML) कुल 765 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार अमरेश कुमार (19), निवासी गंगौर, थाना हरलाखी ने बताया कि शराब की खेप नेपाल के बुलेट यादव से मिली थी। इसे दुर्गापट्टी में भारत सफी (गोपालपुर, गंगौर) को देना था, जिसे आगे बासोपट्टी में नितीश महतो और सुरेश महतो तक पहुंचाना था। 48वीं वाहिनी के कमांडेंट ने कहा कि सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आसूचना आधारित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



