
मैरी कॉम से मेरा कोई विवाद नहीं: निकहत जरीन
भोपाल- 20 दिसंबर। रिंग और रिंग के बाहर हमेशा फाइट करने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियन निकहत जरीन का कहना है कि उनकी सीनियर मैरी कॉम से उनका कोई विवाद नहीं है। भोपाल में आयोजित 6वीं एलीट राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने आई निकहत जरीन ने मंगलवार को यह बात पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

दरअसल, मैरी कॉम को साल 2019 में बिना ट्रायल के ही विश्व चैंपियनशिप भेज दिया था। तब निकहत जरीन ने इसकी शिकायत तत्कालीन केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू तक की थी। इस संबंध में पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैरी कॉम से उनका कभी विवाद नहीं रहा। उन्हें इस मौके पर मैरी कॉम को बधाई दी।
निकहत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई बातें शेयर की। उन्होंने कहा कि वे पुलिस की वर्दी पहनना चाहती थीं। अब उनका सपना सच हो गया। पुलिस की वर्दी उन्हें बहुत अच्छी लगती है। अभी आधिकारिक रूप से नहीं मिली है। सीएम ने घोषणा कर दी है। जब वे बुलाएंगे, तो वहां चले जाएंगे। अभी ओलिंपिक की तैयारी कर रही हूं। दो साल बाद पेरिस ओलिंपिक की तैयारी कर रही हूं। वहां पर गोल्ड जीतने का सपना है। उसके बाद आगे के बारे में सोचा जाएगा। अब 51 किलोग्राम की जगह 50 किलोग्राम कैटेगिरी में खेलूंगी। अभी तय नहीं है कि कौन किस कैटेगरी में आ रहा है। वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पता चल सकेगा कि कौन किस कैटेगरी में खेलेगा।



