
आनंद मोहन पर अभद्र भाषा के खिलाफ भाजपा नेताओं का पुतला दहन
मधुबनी-01 सितंबर। पूर्व सांसद आनंद मोहन पर भाजपा नेताओं के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणियां अभद्र भाषा प्रयोग किए जाने के खिलाफ वीर कुंवर सिंह विकास मंच मधुबनी के तत्वधान में शहर के थाना चोक पर भाजपा नेताओं का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मंच के सदस्य हेमंत सिंह ने कहा कि हमारे नेता पर इस तरह के अभद्र भाषा का प्रयोग हमारा समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। तथा आने वाले आगामी चुनाव में इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा।
वार्ड पार्षद मनीष सिंह ने भाजपा नेताओं को चेताते हुए कहा कि हमारे नेता के विरुद्ध किए गए अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें। तथा दिए गए वक्तव्य के आलोक में आनंद मोहन और हमारे समाज से माफी मांगे वरना इसका चरणबद्ध तरीके से आंदोलन पूरे बिहार में किया जाएगा।
मौके पर सन्नी सिंह,कुमार रोबिन,अविनाश सिंह,सन्नी चोहान,आयुष सिंह,आनंद सिंह,नवीन सिंह,सुमन सिंह,हर्ष सिंह,देवेंद्र सिंह,अमन सिंह,सोनू यादव,गौरव सिंह,प्रेम सिंह, प्रत्यूष सिंह,ऋषभ सिंह आदि उपस्थित थे।



