[the_ad id='16714']

राष्ट्रपति मुर्मू का सैन्य अस्पताल में मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

नई दिल्ली- 20 नवंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दाहिनी आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन रविवार को यहां सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में हुआ। सर्जरी सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि इससे पहले 16 अक्टूबर को आर्मी हॉस्पिटल में राष्ट्रपति मुर्मू की बायीं आंख का भी सफल ऑपरेशन किया गया था।

वहीं इसे लेकर आर्मी आरएंडआर अस्पताल की ओर से बताया गया कि ब्रिगेडियर एसके मिश्रा और उनकी टीम ने राष्ट्रपति मुर्मू का ऑपरेशन किया, जो सफल रहा। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!