नई दिल्ली- 02 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के तीन हाई कोर्ट में चार जजों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति ने केरल हाई कोर्ट, उड़ीसा हाई कोर्ट और गौहाटी हाई कोर्ट ने लिए जजों की नियुक्ति की है। आज जारी नोटिफिकेशन में इसकी घोषणा की गई।
राष्ट्रपति ने केरल हाई कोर्ट के एडिशनल जज जस्टिस चंद्रशेखरन सुधा को स्थायी जज के रूप में नियुक्त किया है। राष्ट्रपति ने बुदी हाबुंग को गौहाटी हाई कोर्ट का जज जबकि शिबशंकर मिश्रा और आनंदा चंद्र बेहरा को उड़ीसा हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया है।
