[the_ad id='16714']

मोदी कैबिनेट 3.0 – ज्यादातर मंत्रियों के विभागों में बदलाव नहीं, चिराग पासवान देश के नए खेल मंत्री

नई दिल्ली- 10 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शपथ के बाद आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में मंत्रालयों का वितरण भी हो गया है। बड़े मंत्रियों के विभागों में बदलाव नहीं हुआ है।

रक्षा, वित्त, गृह और विदेश मंत्रालय पहले की ही तरह राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, अमित शाह और डॉ एस जयशंकर के पास ही रहेगा। इसके अलावा नितिन गडकरी पहले की तरह सड़क परिवहन मंत्रालय देखेंगे। बतौर राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और अजय टम्टा उनके मंत्रालय में सहयोगी मंत्री होंगे।

मोदी कैबिनेट में शामिल शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और जेपी नड्डा को इस बार बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवराज को कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है। खट्टर शहरी विकास और विद्युत मंत्रालय संभालेंगे। नड्डा को मोदी 1.0 की ही तरह स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है। धर्मेन्द्र प्रधान शिक्षा मंत्री, हरदीप पुरी पेट्रोलियम मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल बंदरगाह एवं जहाजरानी मंत्री, भूपेंद्र यादव पर्यावरण मंत्री और अश्वनी वैष्णव रेल मंत्री बने रहेंगे। अश्वनी वैष्णव को इस बार सूचना- प्रसारण मंत्रालय भी दिया गया है।

सहयोगी दलों को भी मोदी कैबिनेट में बड़े मंत्रालय सौंपे गए हैं। चिराग पासवान को खेल मंत्रालय, जीतन राम मांझी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एचडी कुमारस्वामी को भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय दिया गया है।

श्रम मंत्रालय मनसुख मंडाविया, वाणिज्य मंत्रालय पीयूष गोयल, संसदीय कार्य मंत्रालय किरण रिजिजू को दिया गया है। सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय सौंपा गया है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय गजेंद्र सिंह शेखावत, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय अन्नपूर्णा देवी, अल्पसंख्यक मंत्रालय रवनीत सिंह बिट्टू को दिया गया है। प्रह्लाद जोशी को नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार मंत्रालय और गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!