[the_ad id='16714']

 मिजोरम में 1 करोड़ 4 हजार की हेरोइन के साथ म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार

आइजोल- 06 अक्टूबर। भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित मिजोरम में ड्रग्स की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। असम राइफल्स द्वारा आज आधिकारिक रूप से बताया गया कि ड्रग्स के खिलाफ असम राइफल्स के अभियान में भारी सफलता मिल रही है। इसी सिलसिले में सीमा शुल्क निवारक बल (मिजोरम) के साथ मिलकर असम राइफल्स ने मिजोरम के चंफाई जिले के सामान्य क्षेत्र मौलकावी (चंफाई- जोखावथार रोड) पर एक अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 1 करोड़ 4 हजार रुपये मूल्य की 149 ग्राम हेरोइन नंबर-4 बरामद की गई। हेरोइन के साथ म्यांमार के एक नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया। इस सिलसिले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!