
बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल से आर्थिक व्यवस्था चरमराई
मधुबनी-16 दिसंबर। यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक निजी करण के विरोध में मधुबनी जिले के सभी बैंक में ताले लटके रहे। हड़ताली बैंक कर्मियों ने बैंक ऑफ इंडिया के समक्ष नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। साथ हड़ताली बैंक कर्मियों ने पुरे शहर में रैली निकाली भी निकाला। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः बैंक ऑफ इंडिया पर आकर सभा में तबदील हो गया। यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन के संयोजक रामा शंकर प्रसाद ने कहा कि दिल्ली में बुधवार को एडिशनल चीफ लेबर कमिश्नर एवं यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बीच वार्ता विफल हो गई। जिस कारण बैंक कर्मी 16 एवं 17 दिसंबर को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर आना पड़ा है।
केन्द्र सरकार शीतकालीन सत्र में निजी करण का बिल ला रही है। जिसके विरोध में हम लोग यह प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में रामकुमार यादव,किशोर कुमार,संतोष कुमार सिन्हा,अमर कुमार,शिवशंकर प्रसाद,शिवानंद कुमार,सुधांशु शेखर झा,जीवन मंडल,इंद्र कुमार यादव,जीवन मंडल,प्रकाश कुमार,विशाल कुमार,नर्मदा प्रसाद,उपासना कुमारी,सत्यम कुमार,विभूति झा,संजीव कुमार झा,विजेंद्र कुमार समेत सैकड़ों बैंक कर्मी उपस्थित थे।


