[the_ad id='16714']

बिहार में NDA सरकार विस्वासमत हासिल करते ही मधुबनी मेयर ने भाजपा का दामन थामा

मधुबनी- 12 फरवरी। बिहार में एनडीए सरकार द्वारा विस्वास मत हासिल करने के साथ मधुबनी में मेयर अरूण राय ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा कार्यालय में एनडीए सरकार बनने पर जिलाध्यक्ष शंकर झा के अध्यक्षता में जश्न मनाया गया। तथा एक दुसरे को मिठाई खिलाई गयी। वहीं भाजपा अध्यक्ष शंकर झा ने मेयर अरुण राय का पार्टी में स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिहार से फिर एक बार जंगल राज का खातमा हुआ है। बिहार में लूट,चोरी,हत्याएं एवं बलात्कार के घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। जिसको महागठबंधन सरकार कंट्रोल नहीं कर पा रही थी। जिसे देखते हुए नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अपना नाता तोड़कर एनडीए का दामन पुनः थाम लिया। तथा एक बार फिर बिहार में सुशासन की सरकार बनाने की पहल की है, जो सराहनीय है। भारतीय जनता पार्टी मधुबनी के ओर से मुख्यमंत्री नीतीष कुमार को साधुवाद देते हैं। साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चोधरी एवं उपमुख्यमंत्री विजय सिंह जी का भी स्वागत करते हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों उपमुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार फिर से विकास की पटरी पर दौरेगा। तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में हर ओर खुषहाली आएगी। मौके पर देवेंद्र कुमार यादव,प्रमोद सिंह, प्रभांशु कुमार झा,मनोज कुमार मुन्ना,रामचंद्र भारती,अशोक राम,सुबोध चोधरी,राजीव झा,नागेंद्र भारद्वाज,दीपक यादव,आदित्य झा,कैलाश सहनी, अरुण प्रसाद व अन्य लोग शामिल थे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!