[the_ad id='16714']

बिहार के CM और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच नहीं हो पा रहा संवाद: जयराम रमेश

नई दिल्ली- 27 जनवरी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई बार बातचीत करने की कोशिश की लेकिन नीतीश कुमार से बातचीत नहीं हो पाई है। वह व्यस्त थे।

रमेश ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बिहार में उपजे राजनीतिक हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस चाहती है कि विपक्षी गठबंधन (आईएनडीआईए) मजबूत रहे। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन की शुरुआत करने में नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ जा रहे हैं।

रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा और बिहार में उपजे राजनीतिक हालात को देखते हुए कांग्रेस ने पार्टी नेता भूपेश बघेल को बिहार भेजा है। वह मामले को समझेंगे। रमेश ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि बिहार में नई मंत्रिपरिषद का गठन किया जाएगा। इस मामले पर भी बघेल की नजर होगी। वह आज शाम तक बिहार पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन में सबकुछ ठीक चल रहा है। पार्टी नेता हर स्तर पर संवाद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सपा के साथ हमारी अच्छी बातचीत चल रही है। जल्द ही हम इन मुद्दों को सुलझा लेंगे।

रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल पहुंची है। इस यात्रा को समुचित सहयोग और सुरक्षा देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। उनसे यात्रा में शामिल होने के लिए भी अनुरोध किया गया है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!