भारत

पंजाब की बेटी से हिमाचल में दुष्कर्म, अंकल ही बना हैवान

ऊना- 31 मई। पंजाब के जिला होशियारपुर की एक किशोरी ने अपने ही गांव के एक अंकल पर उसे गगरेट-होशियारपुर रोड पर स्थित एक होटल में लाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी के अनुसार उक्त अंकल ने अपने मोबाइल में उसकी अश्लील बीडियो बना ली और पिछले करीब तीन साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। हालांकि किशोरी ने यहां से घर पहुंच कर अपनी चाची को सारी बात बताई और उसके बाद पुलिस के पास पहुंची शिकायत के बाद गगरेट पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला होशियारपुर जिले के मेहटियाना पुलिस थाना को प्रेषित कर दिया है।

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कहा है कि उसका अंकल पिछले तीन साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। उसके अंकल ने उसकी एक अश्लील बीडियो बना ली है और उसे सार्वजनिक कर देने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। 29 मई को उसका अंकल उसे जबरदस्ती अपनी स्कूटी पर बिठाकर हिमाचल की सीमा के अंदर एक होटल में ले आया और उसके साथ दो बार दुष्कर्म कर वहां से चला गया। सुबह साढ़े पांच बजे वह फिर आया और उसे होशियारपुर जाने वाली बस में बिठा दिया।

उसने घर पहुंच कर सारी बात अपनी चाची को बताई। जिसके बाद मामला पुलिस के ध्यान में लाया गया। उपमंडल पुलिस अधिकारी इल्मा अफरोज (आईपीएस) ने बताया कि गगरेट पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, अपहरण व पोक्सो एक्ट के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। चूंकि मामला पंजाब के होशियारपुर जिले से जुड़ा है तो पुलिस ने इसे मेहटियाना पुलिस थाना को प्रेषित कर दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button