[the_ad id='16714']

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला से बलात्कार

नई दिल्ली- 14 जनवरी। दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में नई दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार के अनुसार,महिला ने एक प्राइवेट कंपनी के सीईओ पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार,इस मामले में भारतीय मूल की अमेरिकन महिला ने चाणक्यपुरी थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि साल भर पहले दिल्ली के फाइव स्टार होटल में उनके साथ एक प्राइवेट कंपनी के सीईओ ने दुष्कर्म किया है। फिलहाल पुलिस ने महिला का मेडिकल भी करवाया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। महिला की उम्र 42 साल है। महिला सीईओ के संपर्क में कैसे आई? इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।

सात वर्ष पहले भी सामने आया था एक मामला

करीब सात साल पहले 2016 में भी एक अमेरिकन महिला ने अपने साथ दुष्कर्म होने का आरोप लगाया था। वह भारत घूमने आई थी। महिला ने टूरिस्ट गाइड समेत पांच लोगों पर आरोप लगाया था। उसने ये शिकायत अमेरिका लौटने के बाद ई-मेल के जरिये दिल्ली पुलिस को की थी। उसके साथ यह घटना तब हुई जब वह दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में ठहरी थी।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!