[the_ad id='16714']

जब शाह आते है उसी समय ईडी आईटी की कार्रवाई क्यों होती है : कांग्रेस

रायपुर- 24 जुलाई। अमित शाह जब छत्तीसगढ़ आते हैं उसके ठीक पहले ईडी आईटी की छापे संयोग है या प्रयोग भाजपा को स्पष्ट करना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि अमित शाह कोरबा आये थे, उसके पहले अमित शाह बस्तर आये, उसके पहले और जब रायपुर आये उसके पहले ईडी आईटी की कार्रवाई यह साबित करने के लिये पर्याप्त है कि यह सारी कार्रवाई भाजपा की राजनैतिक साजिश है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने अपने सत्ता बल का दुरुपयोग कर केंद्रीय जांच एजेंसियों को भाजपा का मोर्चा, संगठन, बना दिया है। इसीलिये भाजपा की प्रमुख अनुषांगिक संगठन ईडी मोर्चा, आईटी मोर्चा ने अपना चुनावी काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस की राजनैतिक गतिविधियां रोकने भाजपा ईडी के साथ साजिश कर रही है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश की लोकप्रियता का राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है तो वह केंद्रीय जांच एजेंसियों को दुरुपयोग कर कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने का षड़यंत्र रच रही है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जहां पर राजनैतिक रूप से सीधा मुकाबला नहीं कर पाती, वहां पर वह केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी, सीबीआई, आईटी को आगे कर अपना राजनैतिक मंतव्य साधने का प्रयास करती है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास जन-सरोकारों का कोई मुद्दा नहीं बचा है। भाजपा लगातार राज्य में जनता का भरोसा खोते जा रही है। उसके कार्यकर्ताओं में हताशा का माहौल है, ऐसे में अपने राजनैतिक वजूद को बचाने भाजपा ईडी, सीबीआई, आईटी का दुरुपयोग कर राज्य सरकार की छवि खराब करने में लगी है। पिछले चार साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के ऊपर भाजपा एक रुपये का भी प्रमाणित भ्रष्टाचार का आरोप लगा नहीं पाई है तो अधिकारियों, व्यापारियों के यहां छापेमारी कर वातावरण बनाने की तैयारी की जा रही है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!