पटना- 07 अगस्त। खेल बच्चों को ऊर्जावान बनाता है। खेल आधुनिक शिक्षा का प्रमुख अंग है। बच्चों को जीवन का ज्ञान खेल के माध्यम से मिलता है। खेल के द्वारा बच्चों में नई ऊर्जा और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। मेरा सपना है कि बच्चों को नई उड़ान और उन्मुक्त आसमान मिलना चाहिए। कबड्डी,खो-खो यह सब प्राचीन भारतीय खेल है। आइए हम बच्चों को सशक्त बनाए और तनाव मुक्त शिक्षा का सपना साकार करें। यह सारी बातें अचार्य श्री सुदर्शन स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज ने कहीं। पिछले दो दिनों से चल रहे अचार्य सुदर्शन अंतर स्कूल कबड्डी टूर्नामेंट का अंतिम दिन था। विदित हो कि अचार्य सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल में आचार्य श्री के मार्गदर्शन में चल रहे बिहार और झारखंड के स्कूलों के प्रतिभागी बच्चे उपस्थित थे। इस मौके पर विजेता टीम. आचार्य श्री सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल एवं उपविजेता टीम.अचार्य सुदर्शन विद्यापीठ,सुदर्शनधाम,सीतामढ़ी को आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डा. बी.के.सुदर्शन ने खेल समारोह में भाग लेने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत किया। खेल ऐसा साधन है जिसके माध्यम से हमारे बच्चे अपनी पहचान बना सकते हैं। हार,जीत कोई मायने नहीं रखता। स्कूल के प्राचार्य श्री ओ. पी. सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल टीम के प्रति आभार प्रकट किया और उनके सहयोग और समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
