भारत

अलग-अलग विचारधाराएं, लेकिन हम एक साथ: उद्धव ठाकरे

मुंबई- 30 अगस्त। शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम सभी दलों की विचारधाराएं अलग-अलग हैं। इसके बाद भी हम सभी एक साथ हैं। हमारी एकता की वजह से ही केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दौ सौ रुपये कम करना पड़ा है। अगर हमारी एकता इसी तरह बनी रही, तो केंद्र सरकार मुफ्त में रसोई सिलेंडर देगी।

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बुधवार शाम को मुंबई में इंडिया आघाड़ी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में ठाकरे ने कहा कि इंडिया आघाड़ी की बैठक की वजह से केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर रसोई गैस की कीमतों 200 रुपये कम की है। पिछले नौ सालों से रक्षाबंधन के त्यौहार पर केंद्र सरकार ने यह फैसला नहीं किया था। यह फैसला इंडिया आघाड़ी के मजबूत होने के बाद लिया गया है। अगर इंडिया आघाड़ी इसी तरह मजबूत होती रही, तो केंद्र सरकार गैस की कीमतों को शून्य पर ला देगी। यह सब इंडिया आघाड़ी की बढ़त का नतीजा है।

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि कर्नाटक में इंडिया आघाड़ी ने 26 दलों के नेता शामिल हुए थे। जबकि मुंबई में होने वाली इंडिया आघाड़ी की बैठक में 28 दलों के नेता शामिल होंगे। मौके पर शरद पवार ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार का सिर्फ आरोप लगाती है। भाजपा को चाहिए कि भ्रष्टाचार की सही मायने में जांच कराए और इसके जांच परिणाम लोगों तक सार्वजनिक करें। सिर्फ आरोप लगाना पर्याप्त नहीं है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button