
ताज़ा ख़बरें
सात हजार की रिश्वत लेते प्रधान डाकघर के अधीक्षक गिरफ्तार
जयपुर- 3 जून। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बाड़मेर टीम ने प्रधान डाकघर जिला बाड़मेर के अधीक्षक को परिवादी से lkr हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की बाड़मेर इकाई को परिवादी की ओर से शिकायत मिली थी कि उसके बकाया एरियर के भुगतान की एवज में अधीक्षक संग्राम भंसाली सोत हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। एसीबी, बाड़मेर टीम पुलिस निरीक्षक मुकनदान के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्यवाही करते हुये प्रधान डाकघर का अधीक्षक संग्रम भंसाली को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है।



