
बिहार
भोजपुर में नामजद आरोपितों ने मुखिया को मारी गोली, रेफर
आरा- 19 मार्च। भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी गुंडी पंचायत की मुखिया अमरावती देवी को शनिवार को नामजद आरोपितों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मुखिया आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।
मुखिया के पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव ने बताया कि मामूली विवाद के बाद नामजद आरोपित उनके घर पर आकर उनके पुत्र से लड़ाई करने लगे। बीच बचाव करने उनकी पत्नी और ग्राम पंचायत की मुखिया पहुंची तो उन्हें गोली मार दी गई। मुखिया के पति ने इस कांड में पूर्व मुखिया के पति अंशु उपाध्याय, तेज प्रताप यादव, धनजी यादव और मेघनाद यादव को आरोपित बनाया है।
घटना की सूचना मिलते ही कृष्णगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।



