बिहार

MADHUBANI: पुल-पुलियों की अतिक्रमित जमीन को लेकर 22 मई से होगा चरणबद्ध आंदोलन: संजीव

मधुबनी- 09 मई। शहर के 13 नंबर गुमती के निकट पुल, रांटी चौक से पहले गैरेज के पास एक पुल सहित आसपास के अन्य पुलों की अतिक्रमित जमीन को खाली कराने की मांग को लेकर 22 मई से राजनगर अंचल कार्यालय और 29 मई से समाहरणालय के समक्ष चरणबद्ध आंदोलन शुरु किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए शहर विकास समिति के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि पुल-पुलियों की सरकारी जमीन का फर्जी कागजात के आधार परजमाबंदी कायम कराने जैसे मामला की जांच के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

अतिक्रमण के खिलाफ दो साल पूर्व भी समाहरणालय के समक्ष शहर के लोगों द्वारा धरना दिया गया था। उन्होंने बताया कि राजनगर अंचल के तहत 13 नंबर गुमती स्थित कई सरकारी पुल की जमीन अतिक्रमित होने से इलाके के पानी का बहाव पिछले कई सालों से बाधित है। अतिक्रमण से पहले बारिश का पानी इसी पुल के नीचे होकर गुजरता था। अतिक्रमण खाली कराने के प्रति को लेकर राजनगर अंचल प्रशासन उदासीन बना है। जिससे भू-माफियाओं को अतिक्रमण की खुली छूट मिली है।

समिति के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुल-पुलियों की सरकारी जमीन का फर्जी कागजात के आधार पर जमाबंदी कायम कर मालगुजारी का भुगतान कराने में शामिल अंचल अधिकारी, राजस्व कर्मचारी के खिलाफ न्यायालय और निगरानी विभाग में मामला दर्ज कराया जाएगा। ताकि सरकारी जमीन को रैयती साबित कर जमीन की खरीद-फरोख्त के बढ़ावा देने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत करने पर भी राजनगर अंचल कार्यालय द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती रही है। बल्कि शिकायत करने वाले लोगों को धमकाया जाता है।अतिक्रमित भूमि की जांच राजनगर अंचल अधिकारी की बजाय जिला के किसी वरीय अधिकारी से कराया जाना चाहिए। ताकि निष्पक्ष रूप से जांच कार्य हो सके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button