
मधुबनी में नाला निर्माण के लिए लोगों ने अतिक्रमण खाली करने को स्वयं आ रहे आगे
मधुबनी- 22 अप्र्रैल। नगर निगम के वार्ड 42 स्थित सड़क के एक ओर के स्थानीय दुकानदारों ने अपने-अपने दुकान के सामने से बुधवार को अतिक्रमण खाली करने में जुट गए। यहां नाला निर्माण के लिए अतिक्रमण खाली कराने के लिए नगर निगम की टीम पहुंचने की आशंका को भांपते हुए आनन-फानन में दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण खाली करने में लग गए। बता दें कि यहां सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण के लिए पिछले माह नगर निगम के नेतृत्व में अमीन, नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता,मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की मौजूदगी में मापी कार्य किया गया था।
नगर निगम प्रशासन के नेतृत्व में 96 लोगों को चिन्हित किया गया है। मापी के दौरान लोगों के घर, दुकान व प्रतिष्ठानों पर लाल निशान लगाकर अतिक्रमण खाली करने का आदेश दिया गया है। बता दें कि वार्ड में श्याम यादव (जगदीश कुमार) के घर होकर कोतवाली चौक से रेलवे मेन रोड गुमटी 10 तथा राजू बारी के घर होकर तरूण बारी के घर होते हुए पंकज ठाकुर के घर तक आरसीसी नाला निर्माण अतिक्रमण कराया जाना है। वार्ड पार्षद प्रभावती देवी ने बताया कि कोतवाली चौक से रेलवे गुमटी तक सड़क के दोनों और नगर नाला निर्माण से वार्ड 42, 45 सहित शहर के कई हिस्सों से जलनिकासी की सुविधा बहाल होगी। नाला निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही है।
पार्षद ने नाला निर्माण के लिए नगर मेयर अरुण राय और नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कोतवाली चौक से रेलवे गुमटी तक के इलाका में बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या बनी रहती थी। नाला निर्माण से इस साल बरसात के दिनों में जलनिकासी की सुविधा होगी।



